• Wed. Dec 17th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दल्लेगाँव पंचायत में सशस्त्र सीमा बल की नई सीमा चौकी के लिए स्थल निरीक्षण और ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों के साथ बैठक।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के अंतर्गत आने वाले दल्लेगाँव पंचायत में सशस्त्र सीमा बल की नई बाह्य सीमा चौकी (BOP) के लिए स्थल नि
रीक्षण के उद्देश्य से ए.के.सी. सिंह, उप महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी का आगमन हुआ। सबसे पहले, 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा ने श्री ए.के.सी. सिंह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात उप महानिरीक्षक महोदय ने दल्लेगाँव पंचायत में प्रस्तावित नई सीमा चौकी के लिए स्थल निरीक्षण किया और स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, एवं स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उप महानिरीक्षक महोदय ने बताया कि यहाँ पर सीमा चौकी खुलने से भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और मजबूत होगी। यह चौकी सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी, और अवैध गतिविधियों, तस्करी, एवं अनधिकृत आवागमन पर रोक लगाने में सहायक होगी।

उप महानिरीक्षक महोदय ने स्थानीय ग्रामीणों को भी सीमा सुरक्षा में उनके योगदान की महत्ता के बारे में जानकारी दी, और बताया कि सीमा चौकी की स्थापना से उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बैठक में स्कूली बच्चों को सुरक्षा और देशभक्ति के महत्व से अवगत कराया गया। बच्चों ने भी अपने सवालों के माध्यम से महोदय से बातचीत की और अपने विचार प्रस्तुत किए। स्थानीय ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल की इस पहल की सराहना की और बल को अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में उप महानिरीक्षक महोदय ने सभी उपस्थित ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का धन्यवाद किया, और सीमा चौकी के शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा और विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। इस कार्यक्रम में एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट, जगजीत बहादुर जेगवार, उप कमांडेंट, निरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय सहित सशस्त्र सीमा बल के अन्य अधिकारी, शिक्षक गण और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *