• Mon. Sep 29th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024, सोमवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा, लेकिन व्यवसाय में धन लाभ टल सकता है। खर्चे बढ़ने से आर्थिक दबाव रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में स्वयं को बड़ा दिखाने से बचें, अन्यथा यह परेशानी खड़ी कर सकता है। परिजनों के लिए समय निकालें। लेनदेन में सावधानी बरतें और वाणी पर संयम रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मित्रों के साथ यात्रा का योग है और सेहत भी अच्छी रहेगी, हालांकि दोपहर बाद शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है। आज किसी से मदद नहीं लेंगे और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे, जिससे मन हल्का रहेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कार्यक्षेत्र के साथ-साथ घरेलू काम का भी दबाव रहेगा। फालतू बातों में ध्यान न दें। आय के साधनों में वृद्धि होगी, पर कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दोपहर में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। घर की सजावट और बदलाव के लिए समय और धन खर्च होगा। संतानों की जिद परेशान कर सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके विचार लगातार बदलते रहेंगे, जिससे ठोस निर्णय लेने में कठिनाई होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ध्यान सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में रहेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा। अनैतिक साधनों से लाभ का प्रलोभन मिल सकता है, इससे बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मानसिक तनाव बना रहेगा। सरकारी कामों का दबाव रहेगा और परिवार की चिंता भी बढ़ेगी। आप किसी को भी खुश करने में असमर्थ रहेंगे। काम के बोझ के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पुराने कार्यों को पहले निपटाएं। परिजनों की बात मानने में भलाई है।

कन्या👧 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अधिकांश कार्य बिना रुकावट के पूरे होंगे। विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित होंगे। परिवार में विशेष स्नेह और सुविधा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
संयमित व्यवहार करें। कानूनी अड़चनों से मुक्ति मिलेगी और लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके काम करने का तरीका दूसरों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। धन की कमी से निराशा हो सकती है। परिजनों के विपरीत व्यवहार को अनदेखा करें। अध्यात्म से जुड़ें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मिश्रित परिणाम मिलेंगे। दिन की शुरुआत में शारीरिक रूप से असमर्थ महसूस करेंगे। आलस्य रहेगा, लेकिन नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा की योजना बनेगी। सेहत धीरे-धीरे सामान्य होगी। सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरा होगा। शाम को धन लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज गैरजिम्मेदार व्यवहार से परेशानियां बढ़ेंगी। कार्यों में लापरवाही रहेगी। धन लाभ मुश्किल से होगा। सेहत का ध्यान रखें। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च होगा। सरकारी कामों के पीछे व्यर्थ भागदौड़ करनी पड़ेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। सुबह किसी काम के बनने से उत्साह बढ़ेगा। व्यवहार में मधुरता रहेगी और आसानी से कार्य पूरे करेंगे। थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना हो सकती है। घर या कार्य क्षेत्र में बड़बोलापन न दिखाएं, इससे परेशानी हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संबंधों में मधुरता नहीं रख पाएंगे। गलतफहमियां परेशानी बढ़ा सकती हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी। संभावित अनुबंध निरस्त हो सकता है। धन लाभ के लिए मदद मांगनी पड़ेगी।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन आनंदमय रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिजनों का सहयोग विशेष रहेगा। महिला मित्रों से निकटता बढ़ने पर समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन खास होगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *