• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2024, मंगलवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें। आय स्थिर रहेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा और मित्रों का साथ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और भाग्य साथ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। विवादों से दूरी बनाए रखें, किसी के व्यवहार से आपको ठेस पहुंच सकती है। अनचाही बातों पर ध्यान न दें। कार्यभार अधिक रहेगा, दौड़-धूप ज्यादा होगी। निवेश से लाभ मिलेगा और प्रयास सफल होंगे। संतान की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पार्टी या पिकनिक का आयोजन हो सकता है। परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा और घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन लाभकारी रहेगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज से बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी और उन्नति के मार्ग खुलेंगे। निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। राजकीय बाधाएं दूर होंगी और कारोबार में सुधार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें। भाग्य अनुकूल रहेगा और घर-बाहर सहयोग मिलेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके कामकाज में लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन के योग बन सकते हैं। शत्रु पराजित होंगे और यात्रा लाभदायक साबित होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां और अधिकार बढ़ सकते हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कानूनी अड़चने दूर होंगी और व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। जल्दबाजी से बचें, व्यवसाय सामान्य रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन परिवार के साथ आनंदमय रहेगा। लेनदेन में सावधानी रखें, बुरी खबर मिल सकती है। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। विवाद से बचें और धैर्य बनाए रखें। परिवार में तनाव हो सकता है, दूसरे आपसे अधिक अपेक्षाएं रखेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन फायदेमंद रहेगा। डूबा हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी और निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति का माहौल रहेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज वाहन सावधानी से चलाएं और कानूनी मामलों से बचें। विवादों को बढ़ावा न दें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से दूर रहें। परिवार की चिंता बनी रहेगी और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम भरे कार्यों से बचें, आय स्थिर रहेगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। उत्साहवर्धक समाचार मिल सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। फिजूलखर्ची बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से लाभ होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा और आत्मसम्मान बढ़ेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज रुका हुआ पैसा मिलेगा और यात्रा लाभदायक रहेगी। झंझटों से दूर रहें। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार में वृद्धि होगी और समय अनुकूल रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा और प्रसन्नता रहेगी। चोट से बचें।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *