• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुखिया संघ की बैठक हुई आयोजित।

सारस न्यूज़, कोचाधामन, किशनगंज।

प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुखिया संघ की बैठक हुई। प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष शाहबाज आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुई आर्थिक नुक्सान को लेकर चर्चा किया गया। मुखिया संघ ने कोचाधामन प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग किया। बैठक में मुखिया तनवीर आलम, अबू नसर, नसीम अख्तर, सज्जाद कैसर, शफीर आलम, डॉ मुन्ना, सबा अनवर समेत कई मुखिया मौजूद थे। उधर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बाढ़ पीड़ित प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के द्वारा प्रशासन हाय हाय के नारे लगाए गए। कई बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि आई बाढ़ से हमें काफी नुक्सान हुआ है लेकिन शासन प्रशासन की ओर से अबतक कोई सहायता नहीं दी गई है जो अफसोसजनक है। वहीं इस संदर्भ में सीओ प्रभाष कुमार ने कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन व आपदा विभाग की ओर से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *