• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मेची नदी में डूबे वृद्ध का शव पांच दिन बाद बरामद।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

दूध बेचकर घर लौटते समय मेची नदी में डूबे वृद्ध का शव पांच दिन बाद बरामद किया गया। मृतक की पहचान विद्यानंद राय के रूप में की गई है। बताया गया कि स्थानीय लोगों ने नक्सलबाड़ी के लालजी जोत इलाके में मेची नदी के किनारे वृद्ध का शव देखा।

परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। जानकारी के अनुसार, पिछले शुक्रवार को विद्यानंद राय बड़ो मनीराम जोत के पास भारत-नेपाल सीमा पर मेची नदी पार कर घर लौट रहे थे, तभी नदी के तेज बहाव में बह गए थे।

आज उनका शव मेची नदी के किनारे मिला। घटना की जानकारी मिलते ही नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *