• Thu. Mar 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

11 ग्राम स्मैक के साथ पिता-पुत्र-मां गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

नगर थाना पुलिस ने ओमनगर, वार्ड संख्या 08 में छापेमारी अभियान चलाकर एक महिला सहित तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि ओमनगर, वार्ड संख्या 08 स्थित चैती दुर्गा मंदिर के समीप से एक ही परिवार के तीन सदस्यों को 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों में पिता कपिल चौधरी, पुत्र राहुल कुमार चौधरी और माता दुलारी देवी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान नगर थाना पुलिस ने तस्करों के घर से लगभग 11 ग्राम स्मैक बरामद किया। इस कार्रवाई में नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई अंकुर और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *