शहर के सुल्तान पोखर वार्ड संख्या 04 के निवासी और फल व्यवसायी, 45 वर्षीय संतोष यादव को सोमवार देर रात पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके दाहिने पैर में गोली फंसी हुई है, जिसके चलते उन्हें विशेष उपचार की आवश्यकता है।
घायल संतोष यादव ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका फल का व्यवसाय मार्केटिंग यार्ड में है। घटना के समय वे अपने घर के समीप खड़े थे, जब अचानक एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति तेजी से वहां आए और उन पर गोली चला दी। गोली सीधे उनके पैर में लगी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। संतोष यादव का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है, इसलिए यह हमला उनके लिए आश्चर्यजनक है।
इस बीच, फारबिसगंज के थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में पुलिस को अभी तक घायल या उनके परिवार की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, थानाध्यक्ष ने घटना को आपराधिक न मानते हुए इसे दुर्घटनावश फायरिंग का मामला बताया और कहा कि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply