• Tue. Feb 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खनन विभाग ने बालू लोड ट्रक को लिया कब्जे में, प्राथमिकी दर्ज।

सारस न्यूज़, अररिया।

जिला खनन कार्यालय, अररिया द्वारा अवैध खनन, परिवहन, और भंडारण के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनन पदाधिकारी अररिया के नेतृत्व में, नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अररिया जीरो माइल एनएच 57 के निकट गुप्त सूचना के आधार पर गृह रक्षक बल के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान परिवहन के क्रम में एक ट्रक को जब्त कर अररिया थाना को सुपुर्द किया गया।

जब्त किए गए ट्रक (वाहन संख्या: एनएल 01एसी 8672) पर सफेद बालू लगभग 1,000 सीएफटी लोड था, जिसका शमन शुल्क और खनिज मूल्य 2,53,250 रुपये है। ट्रक ओवरलोडेड और बिना चालान का पाया गया। छापेमारी के दौरान वाहन का चालक फरार होने में सफल रहा। ट्रक को खनन निरीक्षक, अररिया द्वारा अररिया थाना परिसर में लाया गया।

खनन पदाधिकारी ने बताया कि उक्त वाहन मालिक ने सरकारी राजस्व को लाखों का नुकसान पहुंचाया है। इस कृत्य से न केवल सरकार को राजस्व हानि हुई है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान हुआ है। इस आधार पर, अवैध खननकर्ताओं, वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ खनिज चोरी और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में नगर थाना में विधिसम्मत कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *