हर तरफ मां दुर्गा के भजनों की गूंज सुनायी दे रही है। भक्त पूजा-अर्चना में लीन हैं, दूसरी तरफ बाजारों में खूब भीड़ उमड़ रही है। लोग खरीदारी में जुटे हैं। साथ ही दुर्गा पूजा कैसे सेलिब्रेट किया जाय, इसकी भी योजना लगभग बन चुकी है। किशनगंज शहर के कलाकार भी पूजा पंडालों को भव्य लुक देने के लिए दिन-रात जुट हुए हैं। हर कोई अपने पंडाल को आकर्षक रूप देने से जुटा है। नवरात्र का हर दिन देवी भक्तों के लिए खास होता है। शहर से गांव तक देवीमय हो चुके माहौल को देखकर इसका अंदाजा भी सहज लग जा रहा है। सुबह से देर रात तक मां का जयकारा व मंत्रोच्चार हर तरफ गूंज रहा है। मंदिरों में दिन भर पूजन-अर्चन का कार्यक्रम चल रहा है। घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है, तो प्रमुख स्थानों पर पूजा पंडाल तेजी से आकार लेने लगे हैं। आयोजन समिति के लोग बेहतर करने की कोशिश में जुटे हैं। खाने-पीने की चिंता छोड़कर हर कोई मां की आगवानी में जुटा हुआ है। खासकर रात में तेजी से काम चाल रहे हैं। कई जगह सजावट का काम भी चल रहा है।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply