• Tue. Sep 30th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मछली पकड़ने के दौरान एक चाय श्रमिक की मौत।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

मछली पकड़ने के दौरान एक चाय श्रमिक की मौत हो गई। यह घटना बागडोगरा के पुनाईबस्ती इलाके की है। मृतक का नाम चंदन नाइक है। वह बागडोगरा चाय बागान का श्रमिक था।

मिली जानकारी के अनुसार चंदन नाइक कल रात को मछली पकड़ने के लिए नदी में गया था। आज स्थानीय लोगों ने नदी किनारे उक्त व्यक्ति का शव देखा। मृतक के सिर पर खून के निशान मिले है।

खबर पाकर बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *