किशनगंज जिले के कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता ने थाने से न्याय न मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आवेदन लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि कुर्लीकोर्ट थाना कांड संख्या 42/24 में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है और थानाध्यक्ष पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 12 जुलाई 2024 को मामला दर्ज हुआ था, जिसमें मोहसीन समेत कुल छह आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई थी। हालांकि, लगभग 87 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि थानाध्यक्ष द्वारा उसे और उसके परिवार को धमकाया जा रहा है और मीडिया से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसपी, डीजीपी, पूर्णिया आईजी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, और महिला आयोग की अध्यक्ष से करने की बात कही है। गौरतलब है कि, कोर्ट से वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल रही है। धोबीभिट्टा गांव की पीड़िता ने मोहसीन पर प्रेमजाल में फंसाकर पिछले एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट से वारंट जारी हो चुका है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांव में नहीं हैं और प्रदेश से बाहर छिपे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दो महीने के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती है, तो आरोपियों के घर पर इश्तिहार चिपकाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply