भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज सक्रिय सदस्यता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री स्वदेश यादव उपस्थित थे। साथ ही, बैठक में जिला प्रभारी लखी महतो, पूर्व जिला प्रभारी और विशेष प्रभारी विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, नरपतगंज के विधायक जयप्रकाश यादव, फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केसरी, नरपतगंज के पूर्व विधायक, सदस्यता अभियान के संयोजक देवयांती यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, पूर्व विधायक परमानंद ऋषि देव, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शंभू साह, फारबिसगंज नगर परिषद की अध्यक्ष वीना देवी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रानी यादव, महामंत्री प्रताप नारायण मंडल, कृष्ण कुमार सेनानी, जिला उपाध्यक्ष उदय शंकर, उमानंद राय, सितेश ठाकुर, मंत्री सह जिला पार्षद कलवी देवी, सुष्मिता ठाकुर, नीरज झा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष चांदनी सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकाश राज, अररिया नगर अध्यक्ष संजय अकेला सहित सभी मंडल के अध्यक्ष, सदस्यता टोली के जिला और मंडल प्रभारी, मोर्चा के जिला पदाधिकारी और भाजपा के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यशाला में बताया गया कि आज अररिया जिला, सभी जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत से एक लाख से ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनाने में सफल रहा है। प्राथमिक सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर तक चलेगा, लेकिन इसके बाद भी इसे बंद नहीं किया जाएगा। अब 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया जाएगा। 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य नमो ऐप पर ₹100 का डोनेशन जमा करने के बाद बनाया जाएगा। इस कार्य में सभी कार्यकर्ताओं को जुटने की अपील की गई। प्रत्येक बूथ में कम से कम दो सक्रिय सदस्य और एक मंडल में कम से कम 100 सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है।
अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रमों में जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उम्मीद है कि सदस्यता अभियान में भी अररिया जिला अपना सम्मानित स्थान दर्ज कराने में सफल रहेगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मुस्तैदी और ताकत के साथ जुटने की आवश्यकता है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply