
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी: गुप्त चैंबर बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कुणाल कुमार यादव और सतान राय हैं, जो बिहार के पटना के निवासी बताए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फांसीदेवा के मुरलीगंज चेक पोस्ट के सामने विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक छोटी चारपहिया वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान गुप्त चैंबर से 25 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, तस्करों ने वाहन के इंजन के सामने गुप्त चैंबर बनाकर गांजा की तस्करी की योजना बनाई थी। गांजा को गुवाहाटी से पटना, बिहार ले जाया जा रहा था। बरामद गांजा की बाजार कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। आरोपियों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।