• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

25 मवेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिहार से बांग्लादेश ले जाने की थी योजना।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी: पुलिस ने मवेशियों से भरी एक लॉरी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह घटना फांसीदेवा के मुरलीगछ इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह मुरलीगछ में नाका चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक लॉरी को रोकने का प्रयास किया, तो चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। बाद में पुलिस ने लॉरी को जब्त किया, जिसमें से 25 मवेशी बरामद हुए।

चूंकि मवेशियों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज़ नहीं था, इसलिए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद खबीन हुसैन है, जो उत्तर दिनाजपुर का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मवेशियों की तस्करी बिहार से बांग्लादेश की जा रही थी। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *