• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला थाना परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन, चार मामलों का हुआ निष्पादन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए हर शनिवार को महिला थाना परिसर में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है। परिवारों में छोटी-मोटी नोक-झोंक अक्सर बड़े विवाद का रूप ले लेती है, जिससे पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं और परिवार में शांति भंग हो जाती है। इसी प्रकार के विवादों के निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को महिला थाना परिसर में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम राहत संस्था की सचिव डॉ. फरजाना बेगम और महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 12 पारिवारिक विवादों के मामले सामने आए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। समाधान के दौरान परिवार के सदस्यों को आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति से जीवन व्यतीत करने की शपथ दिलाई गई, ताकि भविष्य में किसी प्रकार के झगड़ों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *