• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 837 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 837 लीटर विदेशी शराब बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह अभियान गलगलिया चेक पोस्ट पर सहायक अवर निरीक्षक शंभू कुमार और अमर प्रसाद के नेतृत्व में चलाया गया।

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप वैन (गाड़ी संख्या BR09R2050) में भारी मात्रा में शराब लोडकर बंगाल से समस्तीपुर ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर, उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र कुमार के निर्देश पर टीम ने गलगलिया चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान, बोलेरो पिकअप वैन को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में वैन से 837 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई और दो तस्करों, शिव कुमार और मंटू कुमार (दोनों समस्तीपुर जिले के निवासी) को गिरफ्तार किया गया।

सहायक अवर निरीक्षक अमर प्रसाद ने बताया कि तस्करों को मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई और इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *