• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी थाने में कांग्रेस का प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

प्रदेश कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के तहत खोरीबाड़ी ब्लॉक कांग्रेस ने खोरीबाड़ी थाने का घेराव कर एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खोरीबाड़ी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर थाने के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद, सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन थाने को सौंपा गया।

ब्लॉक अध्यक्ष आलोक कुमार राय ने इस दौरान कहा कि महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म की शिकायतों को पुलिस को गंभीरता से लेना चाहिए। शिकायतकर्ता को किसी भी हालत में बिना सुनवाई के नहीं लौटाया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस को रंग या पार्टी के आधार पर नहीं, बल्कि कानून के तहत काम करना होगा। इसके साथ ही खोरीबाड़ी में मादक पदार्थों और बालू की चोरी के बढ़ते मामलों को लेकर भी पुलिस से अधिक सक्रियता की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *