Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्त्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

24, अक्टूबर, 1579 – जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे, वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।

24, अक्टूबर, 1795 – पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।

24, अक्टूबर, 1851 – कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।

24, अक्टूबर, 1861 – कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।

24, अक्टूबर, 1915 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।

24, अक्टूबर, 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।

24, अक्टूबर, 1946 – रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।

24, अक्टूबर, 1948 – बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।

24, अक्टूबर, 1949 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।

24, अक्टूबर, 1962 – भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है , की स्थापना भारत – तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई।

24, अक्टूबर, 1975 – बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।

24, अक्टूबर, 1982 – सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।

24, अक्टूबर, 1984 – काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।

24, अक्टूबर, 2001 – नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।

24, अक्टूबर, 2003 – लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।

24, अक्टूबर, 2004 – ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।

24, अक्टूबर, 2005 – न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।

24, अक्टूबर, 2019 – भारत और पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।

24, अक्टूबर, 2020 – भारत सरकार ने सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत-सीमा पुलिस की 47 अतिरिक्‍त चौकियों की स्‍थापना को मंजूरी दी।

24, अक्टूबर, 2021 –  भारतीय नौसेना की पहली प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की श्रीलंका यात्रा(24 से 28 अक्टूबर 2021 तक)प्रारंभ हुई।

24, अक्टूबर, 2021 – भारत और ब्रिटेन के सशस्‍त्र बलों का कोंकण तट के पास अरब सागर में पहला संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास (24 से 27 अक्टूबर) शुरू हुआ।

24, अक्टूबर, 2021 – उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर से जीका वायरस का पहला मामला सामने आया।

24, अक्टूबर, 2021 – आस्ट्रेलिया ने 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को सैद्धांतिक मंजूरी दी।

24, अक्टूबर, 2022 – चार साल में चौथी बार चुना गया कंज़र्वेटिव पार्टी का नेता , भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम।

24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

24, अक्टूबर, 1775 – बहादुर शाह जफर मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।

24, अक्टूबर, 1883 – सर मिर्जा मुहम्मद इस्माइल अमीन-उल-मुल्क – राजनेता और पुलिस अधिकारी व मैसूर , जयपुर और हैदराबाद के दीवान रहे।

24, अक्टूबर, 1884 – प्रेम नाथ डोगरा – जम्मू तथा कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के कार्यकर्ता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।

24, अक्टूबर, 1914 – लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।

24, अक्टूबर, 1921 – आर. के. लक्ष्मण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।

24, अक्टूबर, 1974 – अनुराग ठाकुर भाजपा से सम्बद्ध राजनीतिज्ञ (हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे)।

24 अक्टूबर को हुए निधन

24, अक्टूबर, 2020 – गुजरात में अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष जशोमति नंदन दास जी (72) का कोरोना से निधन हो गया।

24, अक्टूबर, 2021 – परमाणु हथियारों के खिलाफ अभियान में सक्रिय जानेमाने जापानी नागरिक सुनाओ त्‍सुबोई (96) का निधन हुआ।

24, अक्टूबर, 2022 – अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव एश्टन कार्टर का 68 साल की उम्र में निधन।

24, अक्टूबर, 2023 – बांग्लादेशी राजनेता इमाम उद्दीन अहमद चौधरी (96) का निधन हुआ।

24, अक्टूबर, 2023 – तमिलनाडु के विधायक वेल्दुराई (73) का निधन हुआ।

24, अक्टूबर, 2023 – भारतीय राजनेता अजय कुमार जेना (80) का निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *