किशनगंज जिले के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का भव्य आयोजन किया गया। एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का आयोजन बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवंबर, 2024 तक होने जा रहा है। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने एक व्यापक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम की योजना बनाई है, जिसके तहत ‘ट्रॉफी टूर’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस ‘ट्रॉफी टूर’ का उद्देश्य न केवल एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि राज्य में हॉकी के प्रति उत्साह को भी जागृत करना है। इस दौरान हॉकी के खिलाड़ी, कोच, और रेफरी एक विशेष बस के माध्यम से पूरे बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रहे हैं, जिससे लोग इस खेल के प्रति प्रेरित हो सकें।
ट्रॉफी टूर पूर्णिया जिले से होते हुए किशनगंज जिले में 26 अक्टूबर 2024 को 11:30 बजे पूर्वाह्न किशनगंज स्थित सम्राट अशोक भवन में पहुंचा। यहाँ ट्रॉफी का विधिवत स्वागत किया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का हमारे बिहार के राजगीर में आयोजित होना गर्व की बात है। राज्य सरकार की प्राथमिकता खेल को बढ़ावा देना है, खासकर स्कूल के बच्चों को खेल-कूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना। इसमें कई अवसर हैं, और यदि हम इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो राज्य स्तर पर भी पहुँच सकते हैं। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वे अवसर का लाभ उठाएं, मेहनत करें और अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करें।
किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने कहा कि हॉकी को राष्ट्र खेल कहा जाता है। हॉकी और फुटबॉल एनर्जेटिक खेल हैं और बच्चों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
माननीय सांसद ने कहा कि हॉकी एक बेहतरीन खेल है और हम इसमें गोल्ड मेडल जीतते रहे हैं। राजगीर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का आगाज हमारे लिए गर्व का विषय है। ट्रॉफी टूर पूर्णिया होते हुए किशनगंज आया और इसके बाद अररिया जाएगा।
इस दौरान हॉकी के विभिन्न खिलाड़ी स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं को हॉकी के महत्व और इसकी संभावनाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं। किशनगंज, जो अपनी सांस्कृतिक विविधता और खेलों के प्रति उत्साह के लिए जाना जाता है, इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बना। यहां की युवा पीढ़ी इस अवसर का लाभ उठाकर हॉकी में अपने करियर की संभावनाओं को तलाश करेगी।
एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 न केवल खेल प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। इस कार्यक्रम में सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, सांसद डॉक्टर जावेद आजाद, जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम, किशनगंज विधायक इज़हारुल हुसैन, प्रशिक्षु आईएएस प्रद्युम्न सिंह यादव, एडीएम, एसडीओ, जिले की वरीय उपसमाहर्ता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा, और अन्य पदाधिकारी, जिले के स्कूलों के छात्र-छात्राएं, खिलाड़ीगण आदि उपस्थित थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply