• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सांसद के घर पर पकड़े गए व्यक्ति की जांच की मांग, पूर्व विधायक ने उठाई आवाज।

सारस न्यूज़, अररिया।

पिछले दिनों अररिया के सांसद प्रदीप सिंह के घर पर आग्नेयास्त्र के साथ पकड़े गए व्यक्ति के मामले की विस्तृत जांच की मांग नरपतगंज के पूर्व विधायक देवती यादव ने की है। शनिवार को भरगामा पहुंची पूर्व विधायक ने कहा कि सांसद प्रदीप सिंह के घर पर आग्नेयास्त्र के साथ जाना एक गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि उस व्यक्ति का उद्देश्य क्या था और उसके पीछे कौन लोग हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि लोगों को इसकी सच्चाई पता चल सके।

पूर्व विधायक ने यह भी पूछा कि क्या अररिया की सड़कों पर उन्मादी भीड़ को जुलूस निकालने की अनुमति दी गई थी। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, दीपक कुमार मुन्ना, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, राजकुमार गुप्ता, प्रकाश पोद्दार, चंदन सिंह आदि भी उपस्थित थे। वहीं, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शीतांशू शेखर पिंटू ने भी इस मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *