Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी प्रखंड के महासिंह जोत इलाके में हथिनी ने दिया बच्चे को जन्म, लोगों की उमड़ी भीड़

चंदन मंडल, सारस न्यूज़, बंगाल।

खोरीबाड़ी : गुरुवार को एक हथिनी ने तड़के सुबह लगभग 3:30 बजे नक्सलबाड़ी प्रखंड के महासिंह जोत इलाके में एक बच्चे को जन्म दिया। पौ फटते ही हाथी के बच्चे को देखने के लिए सुबह गांव के लोग जमा हो गए। नन्हा हाथी चल-फिर नहीं पा रहा था। हथिनी बच्चे की सुरक्षा के ख्याल से उसे सूंढ़ में लपेटकर जंगल की ओर जा रहा था तो कभी उसे चलाकर ले जा रहा था। लोगों के जमावड़े से परेशान होकर वह अपने नवजात बच्चे को धीरे-धीरे जंगल के किनारे ले गए। इसमें घंटों का समय लगा। उक्त आशय की जानकारी बागडोगरा वन विभाग के रेंजर अधिकारी समीरन राज ने दी है। उन्होंने बताया कि इलाके में इसके पहले इस तरह की घटना कभी भी देखने को नहीं मिली।इस दुर्लभ घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने बताया हाथी और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा हथिनी के बच्चे देने की खबर मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर रखी हुई थी। हाथी और उसके नन्हे बच्चे को जंगल में भेजने के लिए वन विभाग के कर्मचारी के काफी प्रयास के बाद 10: 30 बजे बागडोगरा जंगल में भेजा दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *