सारस न्यूज, अररिया।
जिला मुख्यालय अंतर्गत अररिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 16, शास्त्री नगर स्थित मां दुर्गेश्वरी मंदिर में श्री श्री 108 चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा रविवार को चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई गई। संध्या बेला में 7 बजे से महाभोग का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया और महाभोग का प्रसाद ग्रहण किया।
पूजा में समाज के वरिष्ठ लोगों ने बताया कि यहां वर्ष 1981 से प्रतिवर्ष भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना होती आ रही है। चित्रगुप्त भगवान यमराज के सहयोगी हैं और सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। प्रभु चित्रगुप्त ही मानव जाति के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रखकर स्वर्ग और नरक का निर्णय लेते हैं।
पूजा के सफल आयोजन में समिति के सदस्य चंदन कुमार, किसलय कुमार, अभिषेक सागर, राजेश कुमार सिन्हा, गौरव कुमार, उदित लाल दास, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनू, सुदीप कुमार सिन्हा, रमेश चंद्र अंबष्ट, आशुतोष वर्मा, दीपक कुमार वर्मा (रिंकू), अनिल श्रीवास्तव, सजल आनंद, प्रदीप कुमार गुड्डू सहित दर्जनों लोगों का योगदान सराहनीय रहा।