• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, दो मामलों का हुआ निष्पादन।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर आज बहादुरगंज थाना परिसर में जमीन संबंधी छोटे-मोटे विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के जमीन से जुड़े दो मामलों की दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई की गई और अधिकारियों द्वारा इन विवादों का निपटारा किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी बहादुरगंज, आशीष कुमार ने बताया कि जमीन संबंधी छोटे विवादों के निपटारे के उद्देश्य से आयोजित इस जनता दरबार में थाना परिसर में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी और अंचल के कर्मियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों की सुनवाई की गई। कुल दो मामलों का समाधान किया गया और सभी लोगों को क्षेत्र में अमन-चैन और शांति बनाए रखने का निर्देश अधिकारियों द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *