एनजेपी स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैग से मोबाइल फोन और रूपये चोरी करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों आरोपी एक यात्री का बैग काटकर उसमें से मोबाइल फोन और रूपए चोरी कर रहे थे। तभी दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
बाद में एनजेपी ट्रैफिक गार्ड पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एनजेपी थाने को सूचना दी गयी। सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। आरोपियों के नाम गौरव राय और कृष्णा दे है।
एक जलपाईगुड़ी और दूसरा कूचबिहार का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वे काफी दिनों से थाना परिसर में ही रह रहे हैं। स्टेशन में घूमकर अलग-अलग जगहों पर चोरी करना उनकी आदत थी। दोनों आरोपी यात्रियों से उनके बैग, मोबाइल फोन और रूपए चोरी कर फरार हो जाते थे।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply