• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुलिस ने 30 दिनों के बाद लूटा हुआ सोना किया बरामद।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने 30 दिनों के बाद लूटा गया सोना बरामद कर लिया है। साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का नाम गणेश घोष और सहदेव राय उर्फ लटका है। मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर में माटीगाड़ा थाना अंतर्गत बेलडांगी इलाके की एक महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। तभी तुंबाजोत के जोड़ा ब्रिज इलाके में दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और महिला के गले से सोने का चेन लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने माटीगाड़ा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 27 अक्टूबर को दुर्गा मंदिर के पास से 21 वर्षीय गणेश घोष को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस लूटकांड में शामिल सहदेव राय उर्फ लटका के बारे में बताया। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि सहदेव लूटे गए सोने के चेन को जंक्शन इलाके में बेचने की कोशिश कर रहा है। बाद में पुलिस ने पत्तिकॉलोनी इलाके में छापेमारी कर सहदेव राय उर्फ लटका को बीते कल गिरफ्तार किया। आरोपी एनजेपी इलाके का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 10 ग्राम पिघला हुआ सोना बरामद किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *