• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पैक्स चुनाव के लिए दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर 40 और सदस्य पद पर 72 प्रत्याशियों ने भरा नॉमिनेशन पर्चा।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

तीसरे चरण के पैक्स चुनाव 2024 के नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 40 और सदस्य पद के लिए 72 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के 20 पैक्स में से 17 पैक्स में तीसरे चरण में चुनाव होना है। इनमें भाटाबाड़ी, समेश्वर, झिलझिली, गुआबारी, अलताबाड़ी, गांगी, लौचा, महेशबथना, झींगाकाटा समेत अन्य पैक्स शामिल हैं।

हालांकि चंदवार मिलिक, देशीयाटोली, और निशन्दरा इन तीन पैक्सों में अपरिहार्य कारणों से चुनाव स्थगित कर दिया गया है। प्रखंड क्षेत्र के 17 पैक्स में होने वाले चुनाव के लिए 16 नवंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जो 18 नवंबर तक चलेगी।

नामांकन पर्चों की समीक्षा 19 और 20 नवंबर को होगी। वहीं, नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 नवंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे, यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र ताँति ने दी। आगामी 29 नवंबर को सभी संबंधित पैक्सों में मतदान होगा, जबकि 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।

नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, जहां अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कोटिवार नामांकन पर्चा दाखिल किए जा रहे हैं। दूसरे दिन प्रखंड मुख्यालय परिसर में अभ्यर्थियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र ताँति ने बताया कि अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 48 और सदस्य पद के लिए कुल 93 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *