• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा बच्चों के कानूनी अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा मंगलवार को इन्टर उच्च विद्यालय, किशनगंज में बच्चों के कानूनी अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, ओम शंकर ने की।

सचिव महोदय ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली द्वारा नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों की देखभाल, संरक्षण, उनके कानूनी अधिकारों के लिए विधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना, बच्चों तक मूल अधिकारों और लाभों को पहुंचाने के लिए रूपरेखा तैयार करना है।

कार्यक्रम में बच्चों को उनके कानूनी और शिक्षा संबंधी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त विधिक सेवाओं और राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर 14 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी देने के लिए पर्चे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री मधुकर प्रसाद गुप्ता, इन्टर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. रिजवानुर रब, अन्य शिक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी राजीव कुमार दीक्षित, अधिकार मित्र राजेश कुमार शर्मा और इरशाद आलम भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *