• Thu. Feb 12th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आर० के० साहा महिला महाविद्यालय में महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजित।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा गुरुवार को आर० के० साहा महिला महाविद्यालय में महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के सचिव श्री ओम शंकर ने की। उन्होंने महिलाओं से संबंधित कानूनों, बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा की योजनाओं, मुफ्त विधिक सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया, और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की अधीक्षक डिंपल कुमारी ने दत्तक ग्रहण योजना के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित महिला विशेष कोषांग की सामाजिक कार्यकर्ता शहनाज फिरदौस ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय की प्राध्यापिका बबिता साहा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। जागरूकता कार्यक्रम में फ्रंट ऑफिस के पैनल अधिवक्ता जय किशन प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी राजीव दीक्षित, और अधिकार मित्र राजेश कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *