सिलीगुड़ी: महिला थाने की पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रूपम गोराईट (20) है, और वह नक्सलबाड़ी का निवासी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रूपम गोराईट का नाबालिग के साथ प्रेम संबंध था। इसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसने अपनी प्रेमिका की कई अश्लील तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लीं। बाद में उन अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जब नाबालिग की मां को घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने अक्टूबर महीने की 26 तारीख को महिला थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर, मामले की जांच करते हुए महिला थाने की पुलिस ने 21 नवंबर को नक्सलबाड़ी से रूपम गोराईट को गिरफ्तार किया। आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। महिला थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply