भरगामा पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार फरार अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों को रात्रि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में शेखपुरा वार्ड संख्या 3 से चानो ऋषिदेव (35) पिता शिबू ऋषिदेव और शिबू ऋषिदेव (60) पिता सदानंद ऋषिदेव को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 2 से मनेश्वर ठाकुर (60) पिता मेथर ठाकुर और राजेंद्र ठाकुर (40) पिता मनेश्वर ठाकुर को भी हिरासत में लिया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई रुपा कुमारी, एसआई सिफैत यादव, तथा महिला और पुरुष सशस्त्र बल शामिल रहे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त मनेश्वर ठाकुर और राजेंद्र ठाकुर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई बार छापेमारी की गई थी, लेकिन अभियुक्त हर बार पुलिस की भनक लगते ही फरार हो जाते थे। गुरुवार रात की इस विशेष छापेमारी में चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply