Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

04 दिसंबर का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

04 दिसंबर, 1783 – अमेरिकी जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने औपचारिक रूप से अपने अधिकारियों को न्यूयॉर्क शहर के फ्रैंन्स टैवन में विदाई दी।

04 दिसंबर, 1786 – मिशन सांता बारबरा की स्थापना पाद्री फर्मिन लस्यूएन ने कैलिफोर्निया में स्पेनिश मिशन के दसवें हिस्से के रूप में की थी।

04 दिसंबर, 1791 – द ऑब्ज़र्वर का पहला अंक, दुनिया का पहला रविवार का अखबार, लंदन में प्रकाशित हुआ।

04 दिसंबर, 1796 -बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।  इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए।

04 दिसंबर, 1860 – गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।

04 दिसंबर, 1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।

04 दिसंबर, 1957 – राजस्व आसूचना निदेशालय या राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), एक भारतीय खुफिया एजेंसी की स्थापना हुई।

04 दिसंबर, 1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।

04 दिसंबर, 1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।

04 दिसंबर, 1971 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।

04 दिसंबर, 1971 – भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।

04 दिसंबर, 1977 – मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।

04 दिसंबर, 1984 – हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।

04 दिसंबर, 1995 – सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।

04 दिसंबर, 1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफ़ाउंडर’ प्रक्षेपित किया।

04 दिसंबर, 1999 – सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा ।

04 दिसंबर, 1999 – रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।

04 दिसंबर, 2003 – अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

04 दिसंबर, 2004 – पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।

04 दिसंबर, 2006 – फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।

04 दिसंबर, 2008 – प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।

04 दिसंबर, 2012 – सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।

04 दिसंबर, 2019 – भारतीय सेना की स्ट्राइक कोर सुदर्शन चक्र का थार के रेगिस्तान में चल रहा युद्धाभ्यास सिंधु सुदर्शन संपन्न हुआ।

04 दिसंबर,2020 – उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने स्‍वर्गीय प्रधानमंत्री श्री आई. के. गुजराल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्‍मान में एक स्‍मारिका डाक टिकट जारी किया।

04 दिसंबर, 2020 – विजय माल्या पर प्रवर्तन निदेशालय ने कारवाही करते हुए (ईडी ने) फ्रांस में विजय माल्या की 1.6 मिलियन यूरो की प्रॉपर्टी को जब्त किया।

04 दिसंबर, 2021 – इंडोनेशिया में दो जिले सुमेरू पहाड़ से निकली ज्‍वालामुखी की राख से ढके , सूर्य भी दिखाई नहीं दिया।

04 दिसंबर, 2021 – केन्या में शादी समारोह में जा रहे लोगों की बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत हुई।

04 दिसंबर, 2021 – हैदराबाद के गट्टीपल्ली शिवपाल ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने वाले सबसे छोटे कद के इंसान बने।

04 दिसंबर, 2022 – भारत की G20 प्रेसीडेंसी की पहली शेरपा बैठक उदयपुर राजस्थान में शुरू हुई।

04 दिसंबर, 2022 – मप्र में ट्रक द्वारा सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलने से 6 की मौत व 10 घायल हुए।

04 दिसंबर, 2023 – ”मिचौंग’ तूफान की तबाही से पानी-पानी हुआ तमिलनाडु, 2 लोगों की मौत, स्कूल बंद, 144 ट्रेनें कैंसिल हुई।

04 दिसंबर, 2023 – केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पेश किया गया।

04 दिसंबर, 2023 – प्रथम सर्वेक्षण पोत (वृहद) संध्याक भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

04 दिसंबर, 1748 – फ़्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नमकों के बारे में शोध कार्य किया।

04 दिसंबर,1962 – अन्नपूर्णानन्द – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।

04 दिसंबर, 2014 – न्यायमूर्ति वी आर कृष्ण अय्यर – भारत के एक न्यायधीश थे।

04 दिसंबर, 2017 – शशि कपूर – हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे।

04 दिसंबर, 2020 – लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा (66) का फेफड़े संबंधी बीमारी के चलते निधन हुआ।

04 दिसंबर, 1920 – नरिंदर सिंह कपानी एक भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे।

04 दिसंबर, 2021 – अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेति रोसैया (88) का निधन हुआ।

04 दिसंबर, 2021 – मशहूर हिन्दी टेलीविजन पत्रकार विनोद दुआ (67) का निधन हुआ।

04 दिसंबर, 2022 – भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित मशहूर फ्रेंच लेखक डोमिनिक लैपियर (91) का निधन हुआ।

04 दिसंबर, 2023 – फ्रांसीसी रग्बी लीग प्लेयर मारियस फ्राटिनी (82) का निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *