• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद विभाग ने 55.770 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग द्वारा शराब पीने और तस्करी के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने गलगलिया चेक पोस्ट पर कार्रवाई की। सहायक अवर निरीक्षक शंभू कुमार और अमर प्रसाद ने अपनी टीम के साथ जांच अभियान चलाते हुए एक बस से 55.770 लीटर विदेशी शराब बरामद की।

इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के निवासी विकास कुमार साह और गोलू कुमार साह के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग ने तस्करों को मध् निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जांच और कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *