• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया: दो बसों में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच आग पर पाया गया काबू।

BySwati Roy

Dec 13, 2024 #आग, #बस

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

पूर्णिया बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कृष्णा ट्रैवल्स और समीर ट्रैवल्स की बसें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह हो सकती है।

इस घटना के बाद बस स्टैंड पर हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *