सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
20 दिसंबर, 1722 – एक चीनी सम्राट ‘कांग्सी’ सबसे लंबे समय तक( 61 साल) के शासन के बाद मर गए, इसलिए उसके बेटे योंगज़ेंग को सम्राट बनाया गया।
20 दिसंबर, 1745 – बोनी प्रिंस चार्ली की सेना नदी एस्क पर पहुंची।
20 दिसंबर, 1757 – लार्ड क्लाईव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
20 दिसंबर, 1780 – ब्रिटेन ने हॉलैंड पर युद्ध की घोषणा की।
20 दिसंबर, 1803 – फ्रांसीसी ध्वज न्यू ऑरलियन्स में लुइसियाना खरीद का औपचारिक हस्तांतरण को फ्रांस से अमेरिका तक $ 27 मी. में हुआ।
20 दिसंबर, 1808 – लंदन में मूल कोवेन्ट गार्डन थिएटर आग से जलकर नष्ट हो गया, साथ में अधिकतर दृश्यावली, वेशभूषा और लिपियाँ भी जलकर नष्ट हो गयी।
20 दिसंबर, 1812 – ग्रिम की “फेयरी टेल्स का पहला खंड जर्मनी में प्रकाशित हुआ।
20 दिसंबर, 1820 – अमेरिकी राज्य मिसौरी में 21 और 50 वर्ष के बीच अविवाहित पुरुषों पर $ 1 का कर (टैक्स) लगाया।
20 दिसंबर, 1827 – मेक्सिको ने अपना पहला “निष्कासन कानून” पास किया, जिससे स्पेन के नागरिकों को अगले 6 महीनों में निष्कासित कर दिया जा सके, और स्पेन के राज्य के स्वतंत्रता के 1810 के घोषणापत्र के बारे में स्पेन की पहचान नहीं होने तक इसे फिर से प्रवेश से रोक दिया जाए।
20 दिसंबर, 1830 – ब्रिटेन, फ्रांस, आस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
20 दिसंबर, 1842 – दक्षिणी कैरोलिना के सैन्य महाविद्यालय की स्थापना की गयी।
20 दिसंबर, 1860 – दक्षिण कैरोलिना संयुक्त राज्य संघ से अलग होने वाला पहला राज्य बना।
20 दिसंबर, 1875 – आईसीआरएम ने रेड क्रॉस (आईसीआरसी) की अंतर्राष्ट्रीय समिति का नाम बदला।
20 दिसंबर, 1876 – महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना की।
20 दिसंबर, 1879 – थॉमस एल्वा एडिसन ने चमकीली रोशनी का प्रदर्शन किया।
20 दिसंबर, 1883 – ब्रैकट रेलवे पुल नियाग्रा फॉल्स में खोला गया।
20 दिसंबर, 1917 – सोवियत खुफिया पुलिस बल ‘चेका’ का गठन हुआ।
20 दिसंबर, 1919 – अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगाई।
20 दिसंबर, 1924 – जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।
20 दिसंबर, 1935 – फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता शैख़ इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम शहीद हुए।
20 दिसंबर, 1938 – व्लादिमीर ज्वोरिकिन को आईकोनोस्कोप टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट मिला।
20 दिसंबर, 1942 – जापान की एयर फोर्स के जहाजों ने कोलकाता पर बम बरसाए।
20 दिसंबर, 1946 – महात्मा गांधी श्रीरामपुर में एक महीने तक रूके।
20 दिसंबर, 1951 – ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।
20 दिसंबर, 1955 – भारतीय गोल्फ संघ का गठन।
20 दिसंबर, 1956 – अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी चाहिए।
20 दिसंबर, 1957 – गोरख प्रसाद ने पदमुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित ‘हिंदी विश्वकोश’ का संपादन भार ग्रहण किक्षया।
20 दिसंबर, 1959 – भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।
20 दिसंबर, 1963 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।
20 दिसंबर, 1971 – जरनल याह्या ख़ाँ द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
20 दिसंबर, 1973 – यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।
20 दिसंबर, 1976 – इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
20 दिसंबर, 1985 – तिरूपति बालाजी मंदिर में भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 करोड रुपये की कीमत वाला हीरा जडित मुकुट चढाया गया।
20 दिसंबर, 1988 – संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
20 दिसंबर, 1989 – अमेरिका ने पनामा में मैन्युअल नोरिएगा की सरकार को अपदस्थ करने के लिए सेना भेजी।
20 दिसंबर, 1990 – भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।
20 दिसंबर, 1991 – पॉल कीटिंग आस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने।
20 दिसंबर, 1993 – भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।
20 दिसंबर, 1998 – 13वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन।
20 दिसंबर, 1998 – बिल क्लिंटन एवं कैनेथ स्टार को ‘स्टार टाइम पत्रिका’ ने ‘मैन आफ़ दी इयर’ घोषित किया।
20 दिसंबर, 1998 – चीन द्वारा इरीडियम आधारित दो संचार उपग्रह छोड़े गये।
20 दिसंबर, 1999 – पुर्तगाल ने मकाओ क्षेत्र को चीन को सौंपा।
20 दिसंबर, 1999 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।
20 दिसंबर, 2002 – दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा।
20 दिसंबर, 2007 – पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
20 दिसंबर, 2008 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं।
20 दिसंबर, 2008 – उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी।
20 दिसंबर, 2008 – विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।
20 दिसंबर, 2019 – अमेरिका में बलुआ पत्थर की खदान में लगभग 38.6 करोड़ वर्ष पुराने पेड़ों का एक व्यापक झुंड मिला । वैज्ञानिकों ने इसे दुनिया के सबसे पुराने जीवाश्म वन के अवशेष माना।
20 दिसंबर, 2019 – उन्नाव दुष्कर्म के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास की सजा और 25 लाख रूपये का जुर्माना किया।
20 दिसंबर, 2020 – नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के मंत्रिमंडल की सिफारिश पर संसद भंग की।
20 दिसंबर, 2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल सम्मेलन में शामिल हुए।
20 दिसंबर, 2020 – सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) एक-दूसरे के बेहद करीब , यह दुर्लभ खगोलीय घटना करीब 397 वर्ष बाद (कुछ वैज्ञानिकों ने 800 साल माना) हुई।
20 दिसंबर, 2021 – एक महिला ने खुद को बहादुर शाह जफर के परपौत्र की विधवा होने का दावा करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की। लाल किले का मांगा मालिकाना हक।
20 दिसंबर, 2021 – प्रसार भारती ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
20 दिसंबर, 2022 – तालिबान ने अफगान लड़कियों की यूनिवर्सिटी शिक्षा पर प्रतिबंध लगाया।
20 दिसंबर, 2022 – पाकिस्तान सेना ने TTP के 33 आतंकियों को मारा , 40 घंटे चले ऑपरेशन में 2 कमांडो की भी मौत हुई।
20 दिसंबर, 2023 – उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायु सेनाओं ने संयुक्त युद्धाभ्यास किया।
20 दिसंबर, 2023 – किर्गिज़स्तान की संसद ने दूसरे और तीसरे वाचन में बिना चर्चा के किर्गिज़स्तान के ध्वज में परिवर्तन संबंधी विधेयक पारित किया।
20 दिसंबर, 2023 – सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति डेसी बोउटर्स को 1982 में 15 लोगों की हत्या के लिए 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई।
20 दिसंबर, 2023 – चीन के उत्तरी-पूर्वी हेइलोंगजियांग प्रांत में एक गाड़ी का पटरी उतरने से 12 लोगों की मौतव 13 घायल हुए।
20 दिसंबर, 2023 – जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी तोशिबा को 74 वर्षों के बाद टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज से हटा गया।
20 दिसंबर, 1871 – गोकरननाथ मिश्र, भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद।
20 दिसंबर, 1917 – धनराज भगत – मूर्तिकार होने के साथ चित्रकार भी थे।
20 दिसंबर, 1928 – मोतीलाल वोरा – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
20 दिसंबर, 1933 – सुनील कोठारी एक प्रख्यात भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक थे।
20 दिसंबर, 1936 – रॉबिन शॉ, प्रसिद्ध साहित्यकार।
20 दिसंबर, 1938 – जयवंतीबेन मेहता – एक भारतीय राजनीतिज्ञा थीं।
20 दिसंबर, 1940 – यामिनी कृष्णमूर्ति – भारतीय नर्तकी।
20 दिसंबर, 1947 – मदनलाल वर्मा ‘क्रान्त’ मूलत: हिन्दी के कवि तथा लेखक।
20 दिसंबर, 1949 – कैलाश शर्मा – एक ऐसे हिन्दी ब्लॉगर हैं, जिनका संसार बच्चों का संसार है।
20 दिसंबर, 1952 – राज कुमार सिंह – पूर्व भारतीय अफसर और भारत सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने।
20 दिसंबर, 1960 – त्रिवेंद्र सिंह रावत – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।
20 दिसंबर, 1980 – के. एम. बीनू – भारतीय धावक है, जो ट्रैक और फील्ड एथलीट।
20 दिसंबर, 1999 – मोहित ग्रेवाल – एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान ।
20 दिसंबर, 1956 – संत गाडसे बाबा – संत एवं समाज सुधारक।
20 दिसंबर, 1968 – अमरीका के उपन्यासकार जॉन इशटाइन बक का 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
20 दिसंबर, 1968 – सोहन सिंह भकना – भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक।
20 दिसंबर, 2010 – नलिनी जयवंत – भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
20 दिसंबर, 2019 – एल.एस. शेषगिरि राव कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
20 दिसंबर, 2019 – केरल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री थॉमस चांडी का निधन।
20 दिसंबर, 2019 – शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ का निधन।
20 दिसंबर, 2020 – संगीतकार चाड स्टुअर्ट (79) का निधन हुआ।
20 दिसंबर, 2020 – जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी डायट्रिच वेस (86) का निधन हुआ।
20 दिसंबर, 2021 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी किमेरा बार्टी (49) का निधन हुआ।
20 दिसंबर, 2022 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी डेनी डोयल (78) का निधन हुआ।
20 दिसंबर, 2023 – बांग्लादेश के पूर्व सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एम. अतीकुर रहमान (92) का निधन हुआ।