• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

21 दिसंबर, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

21 दिसंबर, 1784 – जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।

21 दिसंबर, 1788 – मुगल शासक गुलाम कादिर को सिंधिया सेना ने पकड़कर मौत के घाट उतारा।

21 दिसंबर, 1847 – अमीर अब्देलकेदार ने आत्मसमर्पण किया और फ्रांसीसियों द्वारा कैद किया गया।

21 दिसंबर, 1849 – 1 यूएस स्केटिंग क्लब का गठन (फिलाडेल्फिया) में किया गया।

21 दिसंबर, 1898 – रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।

21 दिसंबर, 1907 – चिली के सैनिकों ने सांता मारिया स्कूल में खनन कर्मचारियों को आग लगा दी।

21 दिसंबर, 1910 – इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।

21 दिसंबर, 1911 – पहले स्वेदेशी बैंक सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया की स्थापना सोराबजी पोचखानवाला ने की।

21 दिसंबर, 1913 – दुनिया की पहली क्रॉस वर्ड पहेली, आर्थर वायने की वर्ड क्रास, न्यूयॉर्क वर्ल्ड में प्रकाशित हुई।

21 दिसंबर, 1914 – अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।

21 दिसंबर, 1921 – अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।

21 दिसंबर, 1923 – ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।

21 दिसंबर, 1937 – रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।

21 दिसंबर, 1949 – पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

21 दिसंबर, 1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

21 दिसंबर, 1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।

21 दिसंबर, 1963 – ग्रीक और तुर्की साइप्रस के बीच अंतर – सांप्रदायिक लड़ाई शुरू हुई।

21 दिसंबर, 1964 – फ़िलिस्तीनी स्वतंत्रता संगठन पी.एल.ओ. की स्थापना हुई।

21 दिसंबर, 1968 – केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो 8 का चंद्रमा की कक्षा के लिए प्रक्षेपण किया गया।

21 दिसंबर, 1971 – कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।

21 दिसंबर, 1973 – अरब-इजरायल संघर्ष पर जेनेवा अधिवेशन शुरू हुआ।

21 दिसंबर, 1974 – पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।

21 दिसंबर, 1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।

21 दिसंबर, 1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

21 दिसंबर, 1991 – कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।

21 दिसंबर, 1998 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।

21 दिसंबर, 2002 – ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।

21 दिसंबर, 2007 – चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।

21 दिसंबर, 2008- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।

21 दिसंबर, 2009 – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी की वित्त समिति एवं अधिशाषी मंडल (बीओजी) की प्रथम बैठक आयोजित हुई

21 दिसंबर, 2012 – “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

21 दिसंबर, 2019 – इथियोपिया ने अंतरिक्ष में अपना पहला उपग्रह भेजा , इथियोपियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (ETRSS) का प्रक्षेपण चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से किया गया।

21 दिसंबर, 2019 – सीरिया के चालीस लाख लोगों को मानवीय सहायता एक वर्ष के लिए बढ़ाने के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को रूस और चीन ने वीटो का इस्तेमाल करके रोक दिया।

21 दिसंबर, 2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी गणतंत्र वियतनाम के प्रधानमंत्री महामहिम गुयेन जुआन फुक के साथ वर्चुअल बैठक की।

21 दिसंबर, 2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ डिग्री चीफ कमांडर अवॉर्ड से सम्मानित किया।

21 दिसंबर, 2021 – स्वदेश में विकसित बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहन भारतीय सेना में शामिल हुआ।

21 दिसंबर, 2021 – पाकिस्तान ने स्वदेश विकसित बाबर क्रूज मिसाइल 1बी की बढ़ाई हुई रेंज प्रारूप का सफल परीक्षण किया।

21 दिसंबर, 2021 – दक्षिणी चीन के गांझोउ में 66 मिलियन साल पुराने डायनासोर के भ्रूण की खोज की गयी।

21 दिसंबर, 2022 – मणिपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस पलटने से 7 छात्राओं की मौत व 25 घायल हुए।

21 दिसंबर, 2023 – मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के बिल को लोकसभा से मंजूरी मिली , टेलीकम्युनिकेशन बिल राज्यसभा में पास हुआ।

21 दिसंबर, 2023 – लोकसभा ने भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए तीन आपराधिक कानून विधेयक पारित किए।

21 दिसंबर, 2023 – चीन में 6.2 तीव्रता के भूकम्‍प में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 131 हुई।

21 दिसंबर, 1550 – मान सिंह – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।

21 दिसंबर, 1879 – सोवियत संघ के कम्युनिस्ट लीडर जोसफ स्टालिन का जन्म हुआ।

21 दिसंबर, 1881 – सुन्दरलाल शर्मा – बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।

21 दिसंबर, 1891 – ठाकुर प्यारेलाल सिंह – छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता।

21 दिसंबर, 1903 – भालचन्द्र दिगम्बर गरवारे – भारत के अग्रणी उद्योगपति व गरवारे समूह के संस्थापक थे (पद्म भूषण सम्मानित)।

21 दिसंबर, 1908 – शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी – 1962 में एक संक्षिप्त अवधि के लिए कर्नाटक (तब, मैसूर राज्य ) के मुख्यमंत्री थे ।

21 दिसंबर, 1918 – कुर्त वॉल्डहाइम – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।

21 दिसंबर, 1921 – प्रफुल्लचंद्र नटवरलाल भगवती – भारत के 17 वें मुख्य न्यायाधीश थे।

21 दिसंबर, 1932 – यू. आर. अनंतमूर्ति, कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार।

21 दिसंबर, 1934 – पाकिस्तान के महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ।

21 दिसंबर, 1938 – श्याममणि देवी – एक ओडिसी शास्त्रीय संगीत गायिका।

21 दिसंबर, 1963 – बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा (अरुण आहुजा) का जन्म हुआ।

21 दिसंबर, 1966 – राजीव बजाज – बजाज ऑटो लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी।

21 दिसंबर, 1974 – संजीव चतुर्वेदी – वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता।

21 दिसंबर, 1989 – तमन्ना भाटिया – भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।

21 दिसंबर, 1998 – तेजस्विन शंकर एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट जो ऊंची कूद स्पर्धाओं में माहिर हैं।

21 दिसंबर, 1920 – गेंदालाल दीक्षित – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।

21 दिसंबर, 1938 – महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक

21 दिसंबर, 2007 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।

21 दिसंबर, 2010 – गोपाल सिंह – राजस्थान विधानसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष व अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व तीसरे राज्यपाल रहे।

21 दिसंबर, 2011 – पी के अयंगर – देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट।

21 दिसंबर, 2019 – प्रख्यात फिल्म छायाकार रामचंद्र बाबू का केरल के कोझिकोड में निधन हो गया।

21 दिसंबर, 2020 – मोतीलाल व्होरा (93) उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।

21 दिसंबर, 2022 – कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने वचं पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति (89) का निधन हुआ।

21 दिसंबर, 2023 – अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट सोलो (99) का निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *