मतदान समाप्त होने तक ठाकुरगंज प्रखंड में 75.66% मतदान की खबर है।
पुरुष 68.24% महिला 83.10% कुल 75.66% प्रतिशत(अनंतिम)
पंचायत चुनाव के आठवेंं चरण का मतदान अंतिम समय में पहुंच चुका है। कई बूथों पर मतदान समाप्त हो चुका है। हालांकि, कहीं-कहीं अब भी वोटरों की कतार लगी है। अंतिम समय में भी सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं।
मटिहानी (बेगूसराय ) स्थित मध्य विद्यालय बदलपुरा के बूथ 69 पर अपने पोते के सहारे वोट गिराने पहुंचे 87 साल के वर्षीय राम सागर महतो। यह भी लोकतंत्र की ताकत है और दर्शाता है की यह कितनी बड़ी जिम्मेवारी है।
बिहार के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आज वोट डाले जा रहे हैं…. आज यहां हो रही है वोटिंग… 1.पटना (बाढ़, पंडारक) 2.बक्सर (चौसा) 3.रोहतास (कोचस, डिहरी) 4.नालंदा (सरमेरा, हरनौत) 5.कैमूर (रामगढ) 6.भोजपुर (आरा सदर) 7.गया (इमामगंज, डुमरिया) 8.नवादा (नवादा, नारदीगंज) 9.औरंगाबाद (ओबरा) 10.सारण (लहलादपुर, बनियापुर) 11.सीवान (रघुनाथपुर, सिसवन) 12.गोपालगंज (थावे, मांझा) 13.वैशाली (महुआ, सहदेई बुजुर्ग) 14.मुजफ्फरपुर (गायघाट, बंदरा) 15.पूर्वी चंपारण (मोतिहारी, कोटवा, पीपराकोठी) 16.पश्चिमी चंपारण (गौनाहा, योगापट्टी) 17.सीतामढी (सुप्पी, रीगा) 18.शिवहर (तरियानी, जि प नि क्षे संख्या- 6) 19.दरभंगा (बिरौल) 20.मधुबनी (झंझारपुर, लखनौर) 21.समस्तीपुर (पटोरी, विद्यापति नगर) 22.सुपौल (सरायगढ, भपटियाही) 23,सहरसा (सिमरी बख्तियारपुर) 24.मधेपुरा (मुरलीगंज) 25.किशनगंज (ठाकुरगंज) 26.पूर्णिया (रुपौली) 27.कटिहार (आजमनगर) 28.अररिया (पलासी) 29.लखीसराय (सूर्यगढ़ा) 30.शेखपुरा (बरबीघा) 31.बेगूसराय (मटिहानी, छौड़ाही) 32.खगड़िया (अलौली जि प्र नि क्षे संख्या- 3 व मानसी जि प्र नि क्षे संख्या- 8) 33.मुंगेर (बरियापुर) 34.जमुई (खैरा) 35.भागलपुर (नाथनगर, सबौर) 36.बांका (कटौरिया)
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अष्टम चरण ठाकुरगंज में 01 बजे अपराह्न तक के मत प्रतिशत निम्न प्रकार है-
पुरुष 40.54% महिला 50.45% कुल 45.47% प्रतिशत(अनंतिम)
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अष्टम चरण ठाकुरगंज में 11 बजे पूर्वाह्न तक के मत प्रतिशत निम्न प्रकार है-
पुरुष 31.60% महिला 37.35% कुल 34.48% प्रतिशत(अनंतिम)
पटेसरी पंचायत में कतार में खड़े होकर अपने वोटिंग का इंतजार कर रहे लोग
मतदाताओं में काफी उत्साह है और सुबह से ही लोग घर से निकलकर अपने मतदान केंद्र पर मतदान हेतु पंक्तिबद्ध है। ठाकुरगंज प्रखंड के 30 अति संवेदनशील मतदान केंद्र का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा निगरानी रखी जा रही है। सभी 300 बूथ पर मतदाताओं का बायोमेट्रिक पद्धति द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। सभी बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात है। जिला संयुक्त आदेश के द्वारा 167 पीसीसीपी, 43 सेक्टर पदाधिकारी, 21 जोनल, 12 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए है। सभी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल टैग् किए गए है।
स्वयं जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा प्रातः 06 बजे से जिला नियंत्रण केंद्र से मतदान प्रक्रिया का फीडबैक लिया जा रहा है। नोडल पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना /जानकारी के आलोक में निर्बाध मतदान हेतु संबंधितो के साथ समन्वय कराया जा रहा है। अबतक शांतिपूर्ण ,पारदर्शी मतदान जारी है। वरीय पदाधिकारियों, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के द्वारा सुबह 6 बजे से अपने जोन में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड के आम जनता से अपील किया गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पसंद की पंचायत सरकार चुनने हेतु मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लें। मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें।
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के आठवें चरण ठाकुरगंज प्रखंड के लगभग सभी मतदान केंद्र पर मतदान निर्धारित समय 07 बजे पूर्वाह्न से शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व मॉक पोल करके मतदान दिखाया गया। जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा प्रातः 05 बजे से दूरभाष पर जानकारी लिया जा रहा है।
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अष्टम चरण ठाकुरगंज में 09 बजे पूर्वाह्न तक के मत प्रतिशत(अनंतिम) निम्न प्रकार है- पुरुष 17.34% लगभग महिला 16.81% लगभग कुल 17.08% प्रतिशत लगभग
शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

सारस न्यूज़ पोर्टल में बेहद कम दरों पर विज्ञापन के लिए संपर्क करे- 8939000071