सारस न्यूज़, अररिया।
नगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित शाहरूख नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड 20 का निवासी है। मामले को लेकर नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित द्वारा स्कूल जा रही एक नाबालिग 05 वीं कक्षा की छात्रा को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया गया था।
इसको लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा नगर थाना में आवेदन दिया गया था। जिसके बाद नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। नगर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपित को शाहरुख को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।