Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में 26 भैंस जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने फांसीदेवा के मुरलीगंज इलाके में नाका चेकिंग अभियान चलाकर 26 भैंसों को जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सनीफ रेजा है। वह बिहार का निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फांसीदेवा के मुरलीगंज में भैंस लदी लॉरी को रोका गया। इसके बाद पुलिस ने चालक को वैध दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *