भूमि विवाद से संबंधित मामलों के समाधान के लिए शनिवार को आदर्श थाना फारबिसगंज परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में सीओ ललन कुमार ठाकुर, राजस्व कर्मचारी अनीश कुमार सिंह और पुलिस पदाधिकारियों में सअनि शंभु सिंह उपस्थित थे।
जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कुल दो मामलों की सुनवाई की गई। वादी और प्रतिवादी के पक्षों को सुनने के बाद, संबंधित कागजातों का अवलोकन कर विवाद का समाधान करने का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त, कई नए आवेदकों ने भी अपने विवादों के समाधान के लिए आवेदन दिए।
नए आवेदकों में सुदर्शन कुमार बनाम मो. कासिम (किरकिचिया) और राम नारायण पासवान बनाम बालेश्वर पासवान (रामपुर उत्तर, वार्ड संख्या 03) के मामले प्रमुख रहे। सीओ, राजस्व कर्मचारी और पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और कागजातों का अवलोकन किया। वादी और प्रतिवादी को निर्देश दिया गया कि वे अगली तिथि को सभी आवश्यक दस्तावेज जनता दरबार में प्रस्तुत करें।
इस पहल का उद्देश्य भूमि विवादों को त्वरित और निष्पक्ष रूप से हल करना है। स्थानीय निवासियों ने जनता दरबार को सराहा और इसे प्रशासन की प्रभावी कार्यप्रणाली का उदाहरण बताया।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply