जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई। बैठक में जिला कृषि विभाग, आत्मा, उद्यान विभाग, गव्य विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
फसल अच्छादन डेटा अपडेट:
जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी कृषि समन्वयक अपने-अपने अधीनस्थ पंचायतों में वास्तविक अच्छादन विवरण बिहान ऐप पर अपडेट करें।
डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षणकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से सर्वेक्षण का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
उर्वरक की मांग और निगरानी:
रबी मौसम में उर्वरक की बढ़ती मांग को देखते हुए बिक्री पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
जिला और प्रखंड स्तरीय छापामारी दलों को उर्वरक प्रतिष्ठानों पर नियमित छापेमारी करने और अनियमितता पाए जाने पर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
योजनाओं का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन:
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को उनकी योजनाओं का शत-प्रतिशत और समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण), सहायक निदेशक (शस्य प्रक्षेत्र), जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रभारी जिला गव्य विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत प्रमंडल), कार्यपालक अभियंता (लघु सिंचाई), जिला पशुपालन पदाधिकारी, और अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई और कृषि एवं संबद्ध विभागों के समन्वित प्रयासों से विकास को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply