• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति की बैठक।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:

  1. कर्मियों की कर्म पुस्तिका की समीक्षा।
  2. संचिका निर्गमन और प्रस्तुतीकरण।
  3. बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों और कार्यालय प्रमुखों के लिए अनिवार्य)।
  4. नीलाम पत्रवाद और माननीय न्यायालय वाद से संबंधित मामले।
  5. आपदा प्रबंधन, एसी और डीसी विपत्र से संबंधित मामलों की समीक्षा।
  6. सूचना का अधिकार अधिनियम, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, राज्य और राष्ट्रीय महिला आयोग से संबंधित मामलों की स्थिति।
  7. सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार, और लोक शिकायत से जुड़े मामलों का निपटारा।
  8. सेवांत लाभ और विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही।
  9. अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र और प्रतिवेदन।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ₹5 लाख से अधिक की राशि के किसी भी विपत्र की निकासी की जांच वरीय कोषागार पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।

इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्यालय एक महीने के भीतर पत्राचार और संचिका का कार्य 100% ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित करें। साथ ही, पुराने और अनावश्यक फाइलों के विनिष्टीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-ओएसडी कुंदन कुमार सिंह समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *