भरगामा पुलिस ने थानाक्षेत्र सिरसिया कला, वार्ड संख्या 2 से सुरेंद्र यादव उर्फ सुरेश यादव और गणेश यादव (पिता स्व. छेदी यादव) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर एसआई संजय कुमार सिंह, एसआई परवेज आलम, एएसआई प्रमोद नारायण सिंह और सशस्त्र बल के जवानों की टीम ने की।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों ने बार-बार न्यायालय के आदेश की अवहेलना की थी और फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई बार छापेमारी की गई थी, लेकिन अभियुक्त हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे। सोमवार की रात विशेष छापामारी अभियान में दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply