• Tue. Dec 9th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

02 जनवरी, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

02 जनवरी, 1735 – अलेक्जेंडर पोप की कविता एपेलल को ‘डॉ अरबथनोट’ को लंदन में प्रकाशित किया गया।

02 जनवरी, 1757 – राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।

02 जनवरी, 1815 – लॉर्ड बियरन ने ऐनी इसाबेला मिलबैंक से सेअहम काउंटी डरहम में शादी रचाई।

02 जनवरी, 1819 – 1819 का आतंक, संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार बड़ी शांति वित्तीय संकट शुरूआत हुई।

02 जनवरी, 1839 – फ्रांसीसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे (लुइस डगरे) ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।

02 जनवरी, 1843 – डाक सेवा, नियमित रुप से आंरभ हुई और ऑस्ट्रिया की राजधानी वियेना में पहली पत्र पेटिका लगाई गयी।

02 जनवरी, 1882 – लंदन में दुनिया का पहला कोयला आधारित बिजली उत्पादक स्टेशन होलबोर्न व्यदक्त पावर स्टेशन शुरू किया गया।

02 जनवरी, 1890 – ऐलिस सेंगर व्हाइट हाउस में पहली महिला कर्मचारी बनी।

02 जनवरी, 1899 – रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।

02 जनवरी, 1900 – अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन हे ने चीन के साथ अमेरिकी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ओपन डोर नीति की घोषणा की।

02 जनवरी, 1917 – रॉयल बैंक ऑफ कनाडा ने क्यूबेक बैंक का अधिग्रहण किया।

02 जनवरी, 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।

02 जनवरी, 1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

02 जनवरी, 1954 -भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसकी स्थापना 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गयी।

02 जनवरी, 1954 – पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी । पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है।

02 जनवरी, 1954 – भारत रत्‍न पुरस्कार 2 जनवरी, 1954 को प्रारम्भ किया गया। भारत रत्‍न’ उच्‍चतम नागरिक सम्‍मान है, जो कला, साहित्य, विज्ञान, राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को असाधारण सेवा के लिए तथा उच्च लोक सेवा को मान्‍यता देने के लिए भारत सरकार की ओर से दिया जाता है।

02 जनवरी, 1973 – जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।

02 जनवरी, 1975 – बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।

02 जनवरी, 1989 – रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।

02 जनवरी, 1991 – तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।

02 जनवरी, 1993 – श्रीलंका गृह युद्ध – श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।

02 जनवरी, 2001 – बांग्लादेश में ‘फ़लवा’ अवैध घोषित।

02 जनवरी, 2002 – अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित।

02 जनवरी, 2002 – काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ।

02 जनवरी, 2002 – पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।

02 जनवरी, 2008 – बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।

02 जनवरी, 2008 – सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष, 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं।

02 जनवरी, 2008 – चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।

02 जनवरी, 2009 – रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।

02 जनवरी, 2009 – भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

02 जनवरी, 2010 – सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।

02 जनवरी, 2010 – उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए।

02 जनवरी, 2016 – सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।

02 जनवरी, 2019 – साल का दूसरा दिन राजनीतिक रूप से काफी गहमा-गहमी भरा रहा। लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच राफेल लड़ाकू विमान के मुद्दे पर जोरदार बहस हुई।

02 जनवरी, 2020 – सुरेश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के पहले अध्यक्ष बने ।

02 जनवरी, 2021 – अफगान उच्चतम न्यायालय ने काबुल विश्वविद्यालय हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मद आदिल को मौत की सजा सुनाई।

02 जनवरी, 2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।

02 जनवरी, 2022 – सूडान के प्रधान मंत्री, अब्दुल्ला हमदोक ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।

02 जनवरी, 2022 – भारत ने अफगानिस्तान को कोविड-19 टीकों की 5,00,000 खुराक दान कीं।

02 जनवरी, 2023 – फिलीपींस में सोमवार को बाढ़ से मरने वाली की संख्य 51 हुई 12 से अधिक लोग लापता हुए।

02 जनवरी, 2023 – भारत ने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

02 जनवरी, 2023 – ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर आपस मे टकराने से 4 लोगों की मौत हुई व 3 घायल हुए।

02 जनवरी, 2024 – जापान में एयरपोर्ट पर दूसरे विमान से टकराने पर प्लेन बनी आग का गोला, 5 की मौत हुई‌।

02 जनवरी, 2024 – भारत-यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ की राजस्थान में शुरुआत हुई।

02 जनवरी, 2024 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय की पहली अश्वेत अध्यक्ष क्लॉडिन गे ने इस्तीफा दिया।

02 जनवरी, 1878 – मन्नत्तु पद्मनाभन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।

02 जनवरी, 1898 – सुकुमार सेन – पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।

02 जनवरी, 1905- जैनेन्द्र कुमार- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।

02 जनवरी, 1906 – डी. एन. खुरोदे – प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।

02 जनवरी, 1937 – चंद्रशेखर कंबार एक कन्नड़ भाषा के कवि, नाटककार एवं लोकसाहित्यकार।

02 जनवरी, 1940 – एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।

02 जनवरी, 1953 – अश्विनी कुमार चौबे भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद बने।

02 जनवरी, 1965 – लाखा सिंह – भारत के प्रसिद्ध मुक्केबाज़ थे।

02 जनवरी, 1970 – बुला चौधरी – प्रसिद्ध तैराक।

02 जनवरी, 1970 – मेजर विवेक गुप्ता एमवीसी भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।

02 जनवरी, 1984 – हिन्दी कवि, व्यंग्यकार, हास्यकार और लेखक पंकज प्रसून का जन्म हुआ।

02 जनवरी, 1992 – भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान किरण बिश्नोई का जन्म हुआ।

02 जनवरी, 1996 – भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह का जन्म हुआ।

02 जनवरी, 2000 – भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी नोंगदंबा नाओरेम का जन्म हुआ।

02 जनवरी, 1944 – महर्षि विट्ठल रामजी शिन्दे महाराष्ट्र के सबसे बड़े समाजसुधारकों में से थे।

02 जनवरी, 1950 – डॉ. राधाबाई – प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका।

02 जनवरी, 1950 – मौलाना मज़हरुल हक़ – स्वतंत्रता सेनानी थे।

02 जनवरी, 1977 – अजित प्रसाद जैन – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कार्यकर्ता थे।

02 जनवरी, 1987 – हरे कृष्ण मेहताब – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।

02 जनवरी, 1989 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।

02 जनवरी, 2010 – राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार।

02 जनवरी, 2011- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

02 जनवरी, 2014 – अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ।

02 जनवरी, 2015 – वसन्त गोवारिकर भारतीय वैज्ञानिक थे। उन्हें सन २००८ में भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

02 जनवरी, 2016 – अर्धेन्दु भूषण बर्धन – अथवा ए॰बी॰ बर्धन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व महासचिव थे।

02 जनवरी, 2016 – सूबेदार फतेह सिंह – डोगरा रेजिमेंट से एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना जूनियर कमीशन अफसर और खेल के शूटर थे।

02 जनवरी, 2018 – अनवर जलालपुरी – ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।

02 जनवरी, 2019 – रमाकांत आचरेकर – भारतीय क्रिकेट कोच थे।

02 जनवरी, 2020 – NCP के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी का निधन।

02 जनवरी, 2021 – सरदार बूटा सिंह – पूर्व में भारत के गृह मंत्री थे तथा बिहार के राज्यपाल के रह चुके थे।

02 जनवरी, 2023 – कर्नाटक के विजयपुर में ज्ञान योगाश्रम के संत व आध्यात्मिक गुरु सिद्धेश्वर स्वामी (81) का निधन हुआ।

02 जनवरी, 2024 – फिलिस्तीनी राजनेता और हमास के वरिष्ठ नेता सालेह मुहम्मद सुलेमान अल-अरूरी की बेरूत में एक ड्रोन अटैक में मौत हुई।

02 जनवरी, 2024 – पद्म भूषण पुरस्कार विजेता प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा का निधन हुआ।

02 जनवरी, 2024 – स्पेनिश मिडिल – डिस्टेंस रनर कारमेन वालेरो (68) का निधन हुआ।

02 जनवरी, 2024 – फ्रांसीसी फेंसर डेनियल रेवेनु (81) का निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *