• Mon. Mar 30th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज: 19वीं वाहिनी एसएसबी ने 32 बोतल विदेशी मदिरा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज को मिली गुप्त सूचना पर कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के निर्देशन में “डी” समवाय नावडूबा के जवानों और आबकारी विभाग गलगलिया ने संयुक्त रूप से विशेष नाका पार्टी का गठन किया। भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 110/07 से 2 किमी भारत की ओर ग्राम भैंसलोटी के पास नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान, 32 बोतल (13.410 लीटर) विदेशी मदिरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो भारत में ही अवैध रूप से मदिरा तस्करी कर रहा था।

सूचना मिलते ही नाका पार्टी को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया। नाका पर तैनाती के कुछ समय बाद, रात लगभग 8:55 बजे एक व्यक्ति स्कूटी से आते हुए दिखाई दिया। नाका पार्टी ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान स्कूटी (यामाहा BR37AF2047) पर 32 बोतल विदेशी मदिरा पाई गई:

  • इंपीरियल ब्लू: 9 बोतल (750 मिली)
  • रॉयल स्टैग: 1 बोतल (750 मिली)
  • इंपीरियल ब्लू: 9 बोतल (375 मिली)
  • रॉयल स्टैग: 12 बोतल (180 मिली)
  • सिग्नेचर: 1 बोतल (375 मिली)

साथ ही एक मोबाइल फोन (Vivo Y35) भी बरामद किया गया। तस्कर को हिरासत में लेकर जब्त मदिरा और अन्य सामग्री के साथ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आबकारी विभाग, गलगलिया को सुपुर्द कर दिया गया।

  • नाम: श्रवण कुमार ठाकुर
  • उम्र: 36 वर्ष
  • पिता का नाम: चंद्र शेखर ठाकुर
  • पता: ग्राम नयाटोला, भैंसलोटी, पोस्ट चुरली, थाना कुर्लीकोट, ब्लॉक ठाकुरगंज, जिला किशनगंज (बिहार)।

कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल की सतर्कता और सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *