उत्तराखंड के हरिद्वार में 04 से 06 जनवरी तक आयोजित 30वीं राष्ट्रीय थांग-टा प्रतियोगिता में अररिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। अररिया आरएस निवासी उमाशंकर गुप्ता की पुत्री ईशा कुमारी ने 45 किलो सीनियर बालिका वर्ग (स्टाइल 02) में रजत पदक हासिल किया। वहीं, कोशी कॉलोनी वार्ड संख्या 16 निवासी देवानंद मेहतर और गीता देवी की पुत्री खुशबू कुमारी ने 60 किलो सीनियर बालिका वर्ग (स्टाइल 02) में कांस्य पदक जीता।
गिदरिया निवासी राधेश्याम यादव के पुत्र दिवाकर कुमार ने 54 किलो सीनियर बालक वर्ग (स्टाइल 02) में रजत पदक प्राप्त किया। विकास कुमार ने 48 किलो सीनियर बालक वर्ग (स्टाइल 02) में कांस्य पदक और संतोष कुमार ने 54 किलो (स्टाइल 01) में कांस्य पदक हासिल किया। बिहार थांग-टा संघ के सचिव विकास कुमार झा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। अररिया जिला थांग-टा संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।
अररिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक पाठक, जिला थांग-टा संघ के उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार मिश्रा, सुलोचना मैडम, नूतन मैडम सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply