• Sat. Mar 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मस्तान चौक से उत्पाद विभाग ने 50.095 लीटर शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज। जिले में शराब पीने और तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मस्तान चौक पर जांच अभियान चलाया।

गुप्त सूचना के आधार पर एक टोटो को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 50.095 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके साथ ही एक युवक, सेमियाम मुर्मू, को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक को मध् निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराई गई और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *