समुदाय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करने के निर्देश हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टीकाकरण और संचारी रोग प्रबंधन पर विशेष जोर जिला स्वास्थ्य समिति प्रांगण में सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी), टीकाकरण, संचारी और गैर-संचारी रोग प्रबंधन जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में एनसीडीओ डॉ. उर्मिला कुमारी, सीडीओ डॉ. मंजर आलम, डीआईओ डॉ. देवेंद्र कुमार, डीपीएम डॉ. मुनाजिम, डीपीसी विश्वजीत कुमार, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी कार्यक्रमों पर व्यापक समीक्षा और निर्देश
सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि जिले के हर पंचायत और प्रखंड स्तर पर संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि समुदाय स्तर पर ओपीडी, जांच और दवा जैसी सुविधाएं नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नि:शुल्क उपलब्ध हों। उन्होंने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की अपील की। संचारी रोगों जैसे टीबी, फाइलेरिया, मलेरिया और कालाजार के प्रबंधन के लिए आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को अनिवार्य बताया।
टीकाकरण पर जोर
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि नियमित टीकाकरण कवरेज को 100% सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने माइक्रोप्लान के सख्त अनुपालन का निर्देश दिया और कहा कि सभी कर्मी समय पर टीकाकरण रिपोर्ट जमा करें।
गैर-संचारी रोग प्रबंधन
सिविल सर्जन ने गैर-संचारी रोग (एनसीडी) जैसे मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के प्रभावी प्रबंधन के लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सी-बैक फॉर्म भरने और नियमित रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर बल दिया।
संचारी रोगों के उन्मूलन पर विशेष ध्यान
सीडीओ डॉ. मंजर आलम ने कहा कि संचारी रोगों जैसे टीबी, फाइलेरिया और कालाजार के उन्मूलन के लिए जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने आशा और एएनएम कर्मियों को इन रोगों से संबंधित हर जानकारी देने का निर्देश दिया।
टेलीमेडिसिन सेवाओं को प्रभावी बनाने का निर्देश
बैठक में टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से वरीय चिकित्सकों से परामर्श प्रदान करने और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नियमित स्वास्थ्य मेलों के आयोजन की योजना पर चर्चा हुई।
निगरानी और मूल्यांकन अनिवार्य
सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारी साप्ताहिक और अर्धमासिक समीक्षा करें। किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के उपाय किए जाएं।
आमजन से अपील
सिविल सर्जन ने जिलेवासियों से अपील की कि वे नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जाकर निःशुल्क जांच, दवा और परामर्श का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।