• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज शहर के धर्मगंज में कचरा फेंकने को लेकर विवाद, महिला घायल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के धर्मगंज इलाके में कचरा फेंकने को लेकर दो महिला के बीच विवाद हो गया, जिसमें एक महिला इंदु देवी (पति: राम कुमार शर्मा, निवासी धर्मगंज) घायल हो गईं। घायल अवस्था में उनके पति ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि नाले में कचरा फेंकने को लेकर पड़ोस की एक महिला से कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि विवाद मारपीट में बदल गया, जिससे इंदु देवी घायल हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *