• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा ने संविधान गौरव अभियान चलाकर 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाने का लिया संकल्प।

सारस न्यूज़, अररिया।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जयप्रकाश नगर के वार्ड संख्या 07 स्थित कस्तूरबा विद्यालय में संविधान गौरव अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीना देवी जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगा ऋषि देव उपस्थित थे।

गोष्ठी और परिचर्चा के दौरान वक्ताओं ने संविधान शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की संविधान निर्माण में भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब को राजनीति में भूमिका निभाने से रोकने का प्रयास किया। वहीं, भाजपा सरकार ने उनके सम्मान और संविधान की गरिमा को बढ़ाने के लिए कई पहल की हैं। भाजपा ने 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के योगदान को सम्मानित करने के लिए डिजिटल भीम ऐप लॉन्च किया गया, उनके 125वें जन्मदिवस पर ₹125 और ₹10 के सिक्के जारी किए गए, और कई जनकल्याणकारी योजनाएं उनके नाम से शुरू की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अंत में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा अररिया के नगर अध्यक्ष संजय अकेला, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, रानीगंज नगर अध्यक्ष आलोक भारती, अररिया नगर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान, महिला मोर्चा की महामंत्री ज्योति भगत, नम्रता सिंह, उपाध्यक्ष सुजाता कनौजिया, मंत्री प्रियंका सिंह, ममता कुमारी, कल्पना झा, बेचनी देवी, पूनम यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *