• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सांसद के बयान पर उग्र प्रदर्शन: चौथा असामाजिक तत्व गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

पिछले साल हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान सांसद के बयान को लेकर असामाजिक तत्वों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान शहर के चौक-चौराहों पर होर्डिंग्स, पोस्टर, और बैनर को नुकसान पहुंचाया गया, टायर जलाकर आगजनी की गई, और नारेबाजी की गई।

इस घटना के संबंध में नगर थाना पुलिस ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के निर्देश पर 400-500 अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। कांड संख्या 541/24 के तहत, पहले ही तीन असामाजिक तत्वों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

नगर थाना पुलिस के एसआई कुमार ऋषिराज ने जानकारी दी कि शुक्रवार को बैरगाछी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 निवासी शबाब अनवर (पिता सरफराज अहमद) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर उपद्रव के दौरान पुलिस पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसआई कुमार ऋषिराज ने बताया कि अन्य असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए मोबाइल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *